(फिलम में रात्रि चौपाल लगाकर सुनीं जनसमस्याएं, सीपू-तिदांग सड़क और निर्माणाधीन ईको हट्स के कार्यों का लिया जायजा; गुणवत्ता से समझौता करने पर होगी कड़ी कार्रवाई)
अल्मोड़ा/ पिथोरागढ़,जनपद पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी ने विगत दिनों दारमा घाटी स्थित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राममें सम्मिलित विभिन्न गांवों का दो दिवसीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों में संचालित विकास कार्यों एवं पूर्ण हो चुके कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके सुझाव भी प्राप्त किए। निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी ने दुगतू, मारछा, तिदांग, ढाकर, गो, फिलम, बालिंग, दर, सोबला, सेला सहित अन्य गाँवों का भ्रमण किया और संचालित योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने फिलम गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया तथा गांव में ही स्थानीय लोगों के साथ प्रवास भी किया।
इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं एवं क्षेत्र की आवश्यकताएं मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष रखीं। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गर्मजोशी से मुख्य विकास अधिकारी का स्वागत किया।मुख्य विकास अधिकारी ने भारत के सीमांत गांव सीपू एवं तिदांग को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क का भी निरीक्षण किया साथ ही फिलम एवं दुगतू को जोड़ने वाली ट्रॉली से भी धौली गंगा को पार किया तथा ट्रॉली की स्थिति का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री बॉर्डर एरिया विकास कार्यक्रम के अंतर्गत फिलम गांव में निर्माणाधीन ईको हट्स का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लियाऔरकहा वर्तमान में इस कार्यक्रम के अंतर्गत शामिल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सीमांत गांवों का समग्र विकास, मूलभूत सुविधाओं का विस्तार तथा ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।निरीक्षण के दौरान सीमांत गांवों में विद्युत कनेक्टिविटी से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई।






















