शहर के कई इलाकों में आने वाले दिनों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ऊर्जा निगम 33/11 केवी उपसंस्थान कालाढुंगी चौराहा से जुड़े अलग-अलग फीडरों पर एचटी लाइन और केबल बदलने के साथ लापिंग-चापिंग का काम करेगा। इसके चलते अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित दिनों पर बिजली शटडाउन लिया जाएगा।
ऊर्जा निगम के मुताबिक बिजली कटौती सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगी। यह काम अलग-अलग फीडरों में 30 सितंबर तक किया जाना है। निगम ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
23 और 24 सितंबर को इन इलाकों में बिजली कटौती
23 और 24 सितंबर को बरेली रोड और रामपुर रोड फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बरेली रोड फीडर के तहत बरेली रोड, धर्मपुरा, मंगलपड़ाव, बरेली रोड की गली नंबर 1 से 11 तक, मेडिकल कॉलेज, एफटीआई और हिमालय फार्म क्षेत्र प्रभावित होंगे।
वहीं रामपुर रोड फीडर से जुड़े रामपुर रोड, शीशमहल, हीरानगर, जेल, नीलकंठ अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, रामपुर रोड की गली नंबर 1 से 11 तक और महिला अस्पताल क्षेत्र में भी बिजली बंद रहेगी।
25 और 26 सितंबर को इन क्षेत्रों में शटडाउन
25 और 26 सितंबर को बाजार और काठगोदाम रोड फीडर में बिजली शटडाउन लिया जाएगा।
बाजार फीडर से जुड़े बद्रीपुरा, ऑफिसर कॉलोनी, आनंद बाग, तहसील, सरस मार्केट, बाजार क्षेत्र, मल्ला गोरखपुर और पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
काठगोदाम रोड फीडर के तहत कालाढूंगी रोड, बद्रीपुरा, पांडे निवास, कैनाल कॉलोनी, पंत कॉलोनी, सतीश कॉलोनी, संजय कॉलोनी, मुखानी और आनंदपुर क्षेत्र में बिजली कटौती होगी।
30 सितंबर को गांधी नगर फीडर रहेगा बंद
ऊर्जा निगम के शटडाउन कार्यक्रम के अनुसार 30 सितंबर को गांधी नगर फीडर में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस दौरान अंबेडकर नगर, गांधी नगर, लाइन नंबर 8 और 16 तथा मंगलपड़ाव क्षेत्र में बिजली कटौती का असर रहेगा।
उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
ऊर्जा निगम की ओर से बताया गया है कि एचटी लाइन और केबल बदलने तथा लापिंग-चापिंग के काम के कारण यह शटडाउन लिया जा रहा है। निगम ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के दौरान सहयोग करने की अपील की है।
ऊर्जा निगम ग्रामीण के ईई प्रदीप कुमार ने कहा कि निर्धारित कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

















