( एस आई टी ने विगत देर रात्रि उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया)


कबीना मंत्री रेखा आर्या को बहुत बड़ी सफलता मिली है। उसके पति गिरधारी लाल साहू पप्पू को एस आई टी टीम ने झांसी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। रेखा आर्या ने अपने पति पर धोखा दे दूसरी शादी करने, मारपीट और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में एफ आई आर दर्ज करायी थी।

पटलवार में साहू ने रेखा आर्या पर दो सो दस करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप लगाया। इस घटनाक्रम से उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल आ गया। गिरधारी लाल साहू पप्पू ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाई कोर्ट की शरण ली पर सफलता नहीं मिली।
पुलिस अक्टूबर से उनकी तलाश कर रही थी।

उनके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट भी जारी हो चुका था। गिरफ्तारी के बाद अब एसआईटी उनसे मामले में लगाए गए आरोपों, कथित हत्या की साजिश और कंपनियों से जुड़े दस्तावेजों के बारे में पूछताछ करेगी।नक्शे देखें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad