(*बारह सूत्रीय मांगों को पूरा न करने आंदोलन की चेतावनी।
** राज्य मंत्री ने मौके पर ही केबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा से बात की केबिनेट मंत्री ने सहयोग का आश्वासन दिया।)
उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा द्वारा 12 सूत्रीय मांगों के समर्थन में मांग पत्र दर्जा राज्यमंत्री कुंदन सिंह लटवाल जी को चौघान पाटा अल्मोड़ा में गांधी पार्क में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में ललित मोहन भट्ट कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा सचिव महेन्द्र सिंह गुसाईं पूर्व अध्यक्ष फैडरेशन कुमाऊं मंडल धीरेन्द्र कुमार पाठक ,पान सिंह मेर अध्यक्ष एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन जनपद अल्मोड़ा सचिव दुर्गा नेगी रोहित जोशी, सुशील फर्त्याल मीनाक्षी तिवारी, एन के खुल्बे अंकित तिवारी नंदू, राजेन्द्र सिंह विजय सिंह हरि सिंह दिनेश चन्द्र तिवारी नंदन सिंह ललित प्रसाद विमल जीना भीम सिंह रमेश चन्द्र पाण्डेय
राजू लटवाल मनीष तिवारी अभी जोशी हिमांशु रावत शंकर सिंह भास्कर पांडे उपस्थित थे। दर्जा राज्यमंत्री कुंदन सिंह लटवाल द्वारा मौके पर ही कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ासे वार्ता कराई माननीय मंत्री जी द्वारा दूरभाष पर मांगो को माननीय मुख्यमंत्री महोदय को भेजने व सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। दर्जा राज्यमंत्री श्री कुंदन सिंह लटवाल जी द्वारा अपने संबोधन में कहा कि कार्मिकों की मांगों पर हर संभव कार्यवाही की जायेगी।

















