(ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर होगी आवागमन की सुविधा)

अल्मोड़ा,केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने आज अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत कुल ₹8.10 करोड़ की लागत के दो सड़क कार्यों का शिलान्यास किया।

इनमें अल्मोड़ा-लमगड़ा मोटर मार्ग से सरसों तक सड़क निर्माण तथा करबला से माल मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य शामिल है।अल्मोड़ा-लमगड़ा मोटर मार्ग से सरसों तक ₹3.33 करोड़ की लागत से 2.630 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस मार्ग के बनने से स्थानीय निवासियों का आवागमन सुगम होगा तथा ग्रामीण क्षेत्र का मुख्य मार्ग से संपर्क बेहतर होगा।


केंद्रीय राज्य मंत्री ने करबला में ₹4.77 करोड़ की लागत से करबला से माल तक 3.90 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इन कार्यक्रमों में विधायक मनोज तिवारी, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, कुंदन लटवाल एवं गोविंद सिंह पिलख्वाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा एवं रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad