(जिले के विभिन्न न्यायालय परिसरों में BDS/डॉग स्क्वाड समेत पुलिस टीमों ने चलाया सघन चैकिंग अभियान)

जनपद के न्यायालय परिसरों में नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान से संबंधित*वीडियो बाइट:–* एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी०

नैनीताल जनपद के न्यायालयों को बम से उठाने की खबर पाते ही नैनीताल जनपद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है।नैनीताल पुलिस को आज माननीय जिला न्यायाधीश नैनीताल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि अज्ञात द्वारा जिला जज नैनीताल के ऑफिशियल मेल ID पर धमकी भरा संदेश भेजा गया है। मामले की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को देखते हुए नैनीताल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में *एसपी नैनीताल डॉ० जगदीश चंद्र एवं एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्यालसमेत अधीनस्थ वरिष्ठ अधिकारी एवं थाना प्रभारी मौके पर मौजूद रहकर अपने निकट पर्यवेक्षण में न्यायालय परिसरों में बीडीएस टीमों के माध्यम से लगातार प्रभावी चेकिंग फ्रिस्किंग कारवाही जा रही हैएसएसपी नैनीताल द्वारा सम्मानित जनता से धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया गया है। सभी पुलिस टीमों द्वारा SOP के अंतर्गत सक्रियता से कार्य किया जा रहा है और धमकी भरे उक्त संदेश की जांच कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad