प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आज बताया कि शीघ्र ही प्रदेश में राज्य उपभोक्ता आयोग व जिला उपभोक्ता आयोग में रिक्त चल रहे अध्यक्ष, व सदस्यों की पूर्णकालिक नियुक्ति कर नियमित अदालत चलायी जायेगी। एक प्रश्न के जबाब में कबिना मंत्री ‌ने कहा यह मामला माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल के संज्ञान में लाया गया तथा प्रदेश सरकार इसमें काम कर रही है। उन्होंने स्वीकार किया कि वर्तमान में एक अध्यक्ष तीन तीन जनपद देख रहे हैं कमी से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है, जिसका जल्द ही निराकरण किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad