CHC गरमपानी में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण में वॉल पेंटिंग और ‘निक्षय मित्र’ योजना के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने का आह्वान।

गरमपानी: टीबी मुक्त भारत अभियान को गांव-गांव तक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गरमपानी के सभागार में ग्राम प्रधानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अंकित साह तथा प्रधान संगठन के अध्यक्ष जेडी कत्युरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों को क्षय रोग (टीबी) के लक्षणों, बचाव, निशुल्क उपचार और निक्षय मित्र बनने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने प्रधानों को अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में वॉल पेंटिंग और व्यापक प्रचार-प्रसार के जरिए ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया, ताकि समय पर रोगियों की पहचान और इलाज सुनिश्चित हो सके।

इस दौरान टीबी मुक्त पंचायत बनाने में सराहनीय योगदान देने वाले ग्राम प्रधानों को सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. अभिलाषा पाण्डेय, डॉ. योगेश, गिरीश चंद्र पाण्डेय, हरदयाल बोहरा और रोहित ने प्रशिक्षण प्रदान करते हुए कहा कि टीबी उन्मूलन में पंचायतों की सक्रिय भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में मौजूद सभी ग्राम प्रधानों ने अभियान में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा जताया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad