आर्ट ऑफ लिविंग अल्मोड़ा सावन मास के मौके पर स्थानीय त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में आगामी रविवार नौ अगस्त को रूद्राभिषेक और पूजा अर्चना के साथ रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। उक्त कार्यक्रम सांय चार बजे से शुरू किये जायेंगे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस मौके पर आश्रम के स्वामी अमृतानंद महाराज व अन्य वैदिक ब्राह्मण भी गरिमामय उपस्थिति देंगे।