( उत्तराखंड भाषा संस्थान देहरादून में साधारण सभा का उपाध्यक्ष बनाया गया।)
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो जगत सिंह बिष्ट को उत्तराखंड भाषा संस्थान के साधारण सभा का उपाध्यक्ष नामित कर राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।
इस संबंध में उत्तराखंड भाषा संस्थान से उन्हें पत्र निर्गत हुआ है। उत्तराखण्ड भाषा संस्थान अधिनियम, 2018 के अध्याय-2, धारा-4 में उत्तराखण्ड भाषा संस्थान की साधारण सभा का गठन किया गया है, में अंकित प्रावधानों के आलोक में प्रो० जगत सिंह बिष्ट, विभागाध्यक्ष, हिन्दी विभाग, एस०एस० जे० विश्वविद्यालय परिसर, अल्मोड़ा को उपाध्यक्ष, साधारण सभा, उत्तराखण्ड भाषा संस्थान के पद पर नामित किया जाता है।
प्रो० जगत सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड भाषा संस्थान में साधारण सभा के उपाध्यक्ष बनाये जाने पर उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार जताया है। प्रो बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड भाषा संस्थान में उन्होंने जो जिम्मेदारी दी गयी है, वे उस दायित्व का पूरी तरह से निर्वहन करेंगे। प्रो बिष्ट इससे पूर्व कई पदों पर रह चुके हैं।






















