
(नगर व्यापार मंडल एवं जिला व्यापार मंडल की बैठक में लिया गया निर्णय।)
अल्मोड़ा। दीपावली पर्व को देखते हुए अल्मोड़ा बाजार इस रविवार को खुला रहेगा। यह निर्णय नगर व्यापार मंडल एवं जिला व्यापार मंडल की बैठक में लिया गया, ताकि त्योहार के अवसर पर क्षेत्रवासियों को खरीदारी करने में सुविधा मिल सके और बाजार में रौनक बनी रहे।साथ ही, व्यापार मंडल ने स्पष्ट किया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सोमवार को अल्मोड़ा बाजार पूर्णतः बंद रहेगा।
सभी व्यापारियों से बंदी में सहयोग करने की अपील की गई है।नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय वर्मा एवं जिला व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह ने समस्त व्यापारियों, क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को व्यापार मंडल परिवार की ओर से दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पदाधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि दीपावली की खरीदारी के लिए अल्मोड़ा के स्थानीय बाजार में आएं और स्थानीय व्यापारियों से खरीदारी कर बाजार की रौनक बढ़ाएं।
उन्होंने कहा कि स्थानीय बाजार केवल खरीदारी का स्थान नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मेलजोल का भी प्रतीक है। स्थानीय व्यापारियों से खरीदारी करने से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है और अनेक परिवारों की आजीविका चलती है।
व्यापार मंडल ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि इस दीपावली स्थानीय बाजार से खरीदारी कर त्योहार की खुशियां बांटें तथा अपने बाजार और स्थानीय व्यापार को मजबूत बनाने में सहयोग करें।नगर व्यापार मंडल एवं जिला व्यापार मंडल, अल्मोड़ा ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं ज्ञापित भी की।






















