( समूचे प्रदेश में अधिवक्ताओं में शोक की लहर।
पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल? ठोस जांच हो?
दोषियों की पैरवी न करने का आह्वान)


आखिरकार बागेश्वर जनपद पुलिस ने केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा के खिलाफ आक्रोश में एस पी बागेश्वर के आश्वासन के अनुसार युवा होनहार व लोकप्रिय अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार के मामले का खुलासा चौबीस घंटे के भीतर कर ही दिया। यह बात दिगर है पन्द्रह दिन से अधिक समय तक में लापता को पुलिस खोज नहीं पायी। लेकिन मंत्री के सामने दिये कप्तान के आश्वासन पर चंद घंटों में शव बरामद कर लिया।


धीरेंद्र का शव मिलने पर समूचे क्षेत्र व प्रदेश के अधिवक्ताओं में शोक की लहर है तथा शोक संवेदना का सिलसिला जारी है। वहीं इस कांड को लेकर प्रदेश के अधिवक्ताओं में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर रोश है। अधिवक्ताओं ने इस मामले की जल्द जांच कर दोषियों को सजा दिलाने , और दोषियों की पैरवी न करने की आवाज बुलंद की हैं।


धीरेंद्र परिहार का निधन एक अपूरणीय क्षति है। शिमशिखर परिवार भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ओम् शांति

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad