( स्थायी राजधानी गैरसैंण, मूल निवास 1950, भू कानून, स्वास्थ्य,शिक्षा के मुद्दे को फिर जिंदा किया)
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुरकेती के अल्मोड़ा आगमन पर अल्मोड़ा जिला इकाई द्वारा उनका स्वागत सम्मान किया। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुरकेती ने उत्तराखंड की राजधानी गैरसैंण ,मूल निवास 1950, भू कानून, एवं उत्तराखंड मैं स्वास्थ्य और शिक्षा पर अपनी बात को रखा। इस मौके पर पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने विधानसभा के परीक्षण पर अपनी बात को रखा तथा केंद्रीय युवा अध्यक्ष आशीष नेगी ने युवाओं के रोजगार विषय पर अपनी बात को रखा। सभी कार्यकर्ता ने बाजार में मकर संक्रांति की बधाई दी।
नंदादेवी मंदिर में जाकर पूरे उत्तराखंड की जनता की सुख और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।आज के कार्यक्रम में केंद्र पदाधिकारी जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष कुंदन सिंह बिष्ट, पंकज व्यास गणेश प्रसाद कला, जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी ,केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, पान सिंह , महिला जिला अध्यक्ष दीपा जोशी, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रघुवर सिंह भाकुनी, प्रदेश संगठन मंत्री नंदन सिंह बिष्ट, आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर उक्रांद की सदस्यता दिलाई गयी।

















