गरमपानी– पहली बार क्षेत्र में पहुंचने पर नवनिर्वाचित राज्य दर्जा मंत्री मुख्य अतिथि दिनेश आर्य उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद का गरमपानी खैरना पहुंचने पर भाजपा कार्यकताओं ने पुष्प मालाओं से जोरदार स्वागत् किया गया।

जिसमे गरमपानी से लेकर महिला सभागार खैरना तक रैली निकाली गई। महिला सभागार में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह बिष्ट ने कार्यक्रम की शुरुआत करते दीप प्रज्वलित करते हुए किया। जिसमे बूथ स्तर तक कार्यकर्ता लोक सभा की तैयारी में जूटे रहे। वही दिनेश आर्य ने 400 पार के संकल्प को जगाने लिए बूथ स्तर बैठके होनी हैं।

हर विधानसभा महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ा हुआ है। राज्य दर्जा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा पार्टी ने उनकों जिम्मेंदारी दी हैं। उसके लिए तत्पराता से काम करेगें। लोगों की पानी की समस्या के अधिकारियों के साथ बैठके की जायेगी। ताकि हर योजना का लाभ गांव गांव तक पानी लोगों तक पहुंचे। साथ ही नये जल स्रोत बजट का सही उपयोग भी लोगों को मिल सके है। इस दौरानमंडल प्रभारी प्रकाश आर्य, विधायक सरिता आर्य,जिलाउपाध्यक्ष रमेश सुयाल, भगवत सिंह,भुवन आर्य, दलीप बोरा,मदन मेहरा,नरेंद्र बिष्ट,लाभाशुं पिनारी,हर्ष सिंह जलाल, यशपाल आर्य, कमल बधानी मौजूद रहें।

Advertisement