कोलकाता के अस्पताल की महिला ट्रेनी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में देश भर में चल रही चिकित्सकों में हड़ताल में आज सुयालबाड़ी व गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर भी शामिल हो गए।

चिकित्सकों ने शनिवार को धरना देकर अपने आक्रेाश का इजहार किया। साथ ही मामले की गहनता से जांच कर सच्चाई सामने लाकर तमाम दोषियों को दंडित करने की मांग की।

चिकित्सकों ने आज शनिवार से डॉक्टरों हड़ताल शुरू कर दी। यह निर्णय इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के आह्वान पर लिया। तय हुआ है कि आज शनिवार सुबह 6 बजे से हड़ताल कल रविवार सुबह 6 बजे तक चलेगी। आज ओपीडी बंद रही, लेकिन इमरजेंसी सेवाएं खुली रही। डॉ. सत्यवीर, कमलेश व अन्य स्टॉफ कर्मचारी अनशन पर शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad