​देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत सफल और ऊर्जावान रहा। इस दौरे से प्रदेश भर के भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा और संकल्प का संचार हुआ है।

​भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता नमन गुरुरानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास के दौरान आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हजारों युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में नितिन नवीन ने युवाओं से सीधा संवाद करते हुए उन्हें ‘विकसित भारत’ के संकल्प, राष्ट्र प्रथम की भावना और संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

​नमन गुरुरानी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन से युवा कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए स्पष्ट दिशा और प्रेरणा मिली है। आज प्रदेश का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और राज्य सरकार के जनहितकारी कार्यों से प्रेरित होकर भाजपा की विचारधारा से मजबूती से जुड़ रहा है।

​उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं का यह अभूतपूर्व उत्साह और जनता का बढ़ता विश्वास स्पष्ट संकेत है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में उत्तराखंड की जनता पुनः भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जनादेश देगी और राज्य में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad