( एक करोड़ सदस्य अभियान को लेकर लिया निर्णय, पुरूषोत्तम नारायण श्रीवास्तव)

Advertisement

भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव एडवोकेट ने विगत दिवस एक करोड़ सदस्य बनाये जाने के लक्ष्य को साकार करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन कर प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्यों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सम्मिलित किया है।

उत्तराखंड राज्य से अभिषेक सुंदरियाल, आर बी सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लिया है।राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव एडवोकेट के इस निर्णय पर उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट संजय कुमार अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्णय का स्वागत कर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सम्मिलित सभी सदस्यों को बधाई दी है।

साथ ही कहा है नव गठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में उत्तराखंड में भी भाजपा समर्थक मंच के सदस्यता अभियान में गति आएगी। शीध्र ही प्रदेश के अंतिम छोर तक भाजपा समर्थक मंच की सदस्यता अभियान चलाया जाएगा तथा एक सशक्त व ठोस कार्यकारिणी का गठन कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वप्नों को साकार किया जायेगा

Advertisement
Ad