( स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मेयर एवं पार्षद हेतु घर घर जा वोट मांगे)

स्थानीय निकाय चुनाव के मतदान की तिथि निकट आने के साथ साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है आज मेयर‌ पद हेतु अजय वर्मा के पक्ष में तथा पार्षद हेतु अपने अपने वार्डों में वोट मांगे सेला खोला वार्ड से भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा ने अपने लिए और‌ मेयर‌ हेतु अजय वर्मा के लिए वोट मांगे।

वहीं हनुमान मंदिर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी केतन कुमार ने अपने पक्ष में तथा अजय वर्मा हेतु वोट मांगे।केतन‌ का कहना है कि नवगठित नगर निगम का विकास ट्रिपल इंजन भाजपा सरकार से संभव है। नगर में बंदर से निजात, सफाई, विद्युत, रास्ते, सी सी टीवी , रात्रि चोकीदार, के साफ पेयजल हेतु जल संस्थान के साथ मिल कर खुले पाइप बंद कराने के प्रयास करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad