गरमपानी : क्षेत्र की होनहार बेटी भूमिका जलाल ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 98% अंकों के साथ प्रदेश की मेरिट लिस्ट में द्वितीय स्थान हासिल किया है। कुसुमलता जलाल और देवेंद्र सिंह की सुपुत्री भूमिका ने इस उपलब्धि से न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

विशेष बात यह है कि भूमिका पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अग्रणी रहती हैं। उन्होंने गरमपानी की प्रसिद्ध रामलीला में माता सीता का जीवंत अभिनय कर दर्शकों का दिल जीता था। उनकी इस दोहरी सफलता पर क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है। स्थानीय व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad