चंपावत। पॉजिटिव चेंज मेकर्स फाउंडेशन (पी.सी.एम.) द्वारा सरस्वती शिशु मन्दिर दुधपोखरा चंपावत में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यशाला में विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं अभिभावकों को विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। फाउंडेशन की प्रमुख शारीरिक स्वास्थ्य समन्वयक एवं जिला अस्पताल की ऑर्थोडांटिक सर्जन डॉ बबीता वर्मा ने हेल्थ एंड हाइजीन विषय पर छात्र छात्राओं को रोजमर्रा की आदतों में कुछ परिवर्तन कर शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने की बात कही। माध्यम से स्वच्छता के द्वारा।
पी.सी.एम. की प्रबंध निदेशक एवं मनोस्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. दीपा पाण्डे ने वर्तमान समय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश दिया और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु टिप्स दिए।
फाउंडेशन के संस्थापक एवं निदेशक हिमांशु वर्मा ने फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी दी एवं भविष्य में हॉलिस्टिक हैल्थ/समग्र स्वास्थ्य (शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं आध्यात्मिक) सम्बंधित कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता की बात कही।
फाउंडेशात द्वारा विद्यालय की प्रारंभिक प्रारंभिक शिक्षा को अधिक रोचक एवं प्रभावी बनाने हेतु शैक्षणिक फ्लेक्स, ज्ञानवर्धक चार्ट, खिलौने एवं खेल सामग्री व आर्थिक सहयोग शिशु वाटिका के सौंदर्यीकरण के लिए प्रदान किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र जोशी ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की एवं आभार प्रकट किया कार्यक्रम में कैलाश जोशी, श्याम राम, बबीता जोशी , पुष्पा जोशी, मनीषा, शालिनी एवं फाउंडेशन के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

















