( जिला न्यायालय परिसर में अधिकार मित्रों को प्राधिकरण सचिव अनामिका सिंह ने सड़क सुरक्षा जागरूकता की जानकारी दी।)


उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय जी के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीमती अनामिका सिंह द्वारा ” World Day Against Child labour ” दिवस व सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा, अभियान के उपलक्ष्य में एडम्स इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।

शिविर का आरम्भ नालसा थीम गीत ( एक मुठ्ठी आसमान) चलाकर किया गया ।सचिव ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीमती अनामिका सिंह द्वारा उपस्थित छात्राओं को यातायात के नियमों,बाल श्रम के खतरे व शोषण, शिक्षा का अधिकार व सम्मान, बचपन एक अधिकार,स्थाई लोक अदालत के लाभ, चाइल्ड हैल्पलाइन नंबर 1098,नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 आदि जानकारी दी गई। श्रीमती आशा पुरोहित श्रम आयुक्त अल्मोड़ा द्वारा बाल श्रम रैस्क्यू, एवं रिहैबिलिटेशन के विषय में बताया गया।इस अवसर पर विद्यालय के छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।शिविर में विद्यालय के प्रधानाचार्या, अध्यापकगण व अधिकार मित्र उपस्थित रहें।


8//06/2026 से 14/06/2026 को “सड़क सुरक्षा:जीवन रक्षा” सात दिवसीय जागरूकता अभियान के अनुक्रम में आज दिनांक 12/06/2026 को जिला न्यायालय परिसर के सभागार में अधिकार मित्रों हेतु फस्ट रिस्पोन्डर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीमती अनामिका सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया एवं उपस्थित अधिकार मित्रों को यातायात के नियमों / संकेतों, राहवीर योजना 2025, आदि की जानकारी दी गई । श्री अखिलेश चौहान,संभागीय परिवहन अधिकारी अल्मोड़ा सड़क सुरक्षा के नियमों ,राहवीर को पुरस्कृत करना-गुड सेमेरिटन अर्थात सड़क दुर्घटना में पीड़ित की मदद करने वाले व्यक्ति जिसने पीड़ित की मदद स्वर्ण काल(Golden hour) एक घंटे के भीतर की गई हो, ऐसे व्यक्ति को भारत सरकार परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की रोड सेफ्टी सैल के तहत चलायी जा रही” राहवीर”योजना के तहत चयनित कर 25,000 रु तक नगद रशि तथा प्रशस्ति पत्र भी दिया जायेगा आदि की जानकारी प्रदान की गई श्री पंकज डंगवाल एवं टीम (SDRF) द्वारा आपदा से बचाव के तरिके,कर्तव्य, सी . पी.आर.आदि के विषय में प्रशिक्षण दिया गया।स्वास्थ्य विभाग से डा० नीरज सुप्याल द्वारा प्राथमिक उपचार , काल फार हैल्प, बर्न केस, स्नेक बाइट, आदि विषय में बताया गया। कार्यक्रम संचालन श्री नरेन्द्र सिंह महिपाल द्वारा किया गया एव पंफ्लेट वितरित किये गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad