( भारत ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम का तीसरा दिन)


राजकीय इंटर कालेज चौरा हवालबाग में बालप्रहरी तथा भारत ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक आयोजित बाल लेखन कार्यशाला में बाल कवि बनने के लिए बच्चों का अनोखा साक्षात्कार हुआ। कार्यशाला में बच्चों को कविता लेखन की बारीकियां बताई गई। सबसे पहले बच्चों से अपनी पाठ्यपुस्तक की कविता सुनाने को कहा कहा गया। बाद में बच्चों से पूछा गया कि इसे कविता क्यों कहते हैं। बच्चों ने कविता में तुक यानी मिलते जुलते शब्द, लय, भाव तथा शीर्षक होने की बात कहीं गई। उसके बाद बच्चों ने दिए गए शब्द तथा विषय के आधार पर अपनी-अपनी कविता तैयार की।।


बाल कवि सम्मेलन के लिए अधिक बच्चों की संख्या को देखते हुए बच्चों से एकल नृत्य करने को कहा गया। बाद में कवि बनने के लिए सारे बच्चों ने एक साथ नृत्य किया। बाल कवि सम्मेलन के संचालन के लिए प्रस्तुति के बाद हुए खुले मतदान में बच्चों ने संचालक के लिए नव्या तथा खुशी को चुना। भारत ज्ञान विज्ञान समिति के प्रांतीय सचिव एवं कवि नीरज पंत ने बाल कवि सम्मेलन सत्र में बतौर संदर्भदाता बच्चों को मार्गदर्शन किया।


भारत ज्ञान विज्ञान समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने बच्चों को विज्ञान के कई खेल कराए। उन्होंने कहा कि विज्ञान के कई प्रयोग करके बाबा तथा ठग किस्म के लोग विज्ञान के चमत्कार दिखाते हैं। ये कोई चमत्कार नहीं बल्कि विज्ञान में रासायनिक प्रयोग के कारण होता है। उन्होंने बच्चों को अंधविश्वास व विज्ञान की अवधारण बताई ।


बालप्रहरी पत्रिका के संपादक उदय किरौला ने बच्चों को निबंध लेखन की बारीकियां बताई। निबंध के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा निबंध नि और बंध दो शब्दों से मिलकर बना है। नि का आशय नहीं और बंध का आशय बंधन से है। उन्होंने कहा निबंध साहित्य की ऐसी विधा है जिसके लेखन में कोई बंधन नहीं है। सबसे अधिक किसके कलम की ताकत होती है पूछने पर बच्चों ने राष्ट्रपति, जज, जिलाधिकारी, प्रधानाचार्य और शिक्षक की कलम को पावरफुल बताया। एक बच्चे का कहना था सबसे अधिक ताकत बच्चे की कलम में होती है। यदि बच्चा अपनी कलमका उपयोग करके परीक्षा में सही जबाब लिखता है ,शिक्षक-प्रधानाचार्य या कोई भी बच्चे को फेल नही कर सकता है।

संपन्न कविता लिखो प्रतियोगिता, शब्द लेखन प्रतियोगिता, अंग्रेजी लेखन, गिनती लिखो प्रतियोगिता में पूर्व आयकर आयुक्त श्यामपलट पांडेय के सौजन्य से भूमिका, करन मेहरा, देवेश पिलख्वाल, गरिमा भोजक, तनुजा मेहरा, डिंपल सलाल, संजना नेगी, हर्षिता राणाआदि बच्चों को बालसाहित्य उपहार में दिया गया। पहाड़ा लिखो प्रतियोगिता में ममता बिष्ट ने दस अरब का पहाड़ा लिखकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad