( दुखद घटना,गोली चली या मारी जांच का विषय फोरेंसिक टीम जांच में जुटी)

रविवार की सुबह की किरण पुलिस विभाग के लिए दुखद व तनावपूर्ण निकली। पुलिस लाइन में ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल सुंदर साही कपकोट बागेश्वर जनपद निवासी का गोली लगने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि गोली चलने पर आनन-फानन में सिपाही को अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।घटनाक्रम सुबह ६:०० बजे का बताया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलमोडा़ देवेन्द्र पींचा सहित आला अफसर घटना स्थल पर पहुंचे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलमोडा़ देवेन्द्र पींचा ने बताया कि यह दुखद समाचार है। गोली कैसे चली यह जांच का विषय है कि मृतक को किसी ने गोली मारी या खुद उसने चलायी है। फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है, मामले की पूरी जांच के बाद ही घटना के कारणों को बताया जा सकता है।‌ कारण कुछ भी हो, लेकिन पुलिस लाइन में यह घटनाक्रम कोई साधारण नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad