गरमपानी– हरेला पर्व एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ग्राम सभा तीपोल में 500 पौधों का वितरण किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विक्रम सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए गए और उन्हें अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पौधों की देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विक्रम सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पौधे लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से प्रत्येक पौधे को जीवित रखने का आह्वान किया ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।

इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों की सुरक्षा करने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad