(डाक्टर भीमराव अंबेडकर के विचार आज भी समाज को प्रेरणा दे रहे हैं। नरेंद्र आगरी)


भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित “डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान 2026” के बैनर तले जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने अध्यक्षीय संबोधन में सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। सह प्रभारी दीपिका बोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि जब भी सामाजिक न्याय की बात आती है, तो डॉ. भीमराव अंबेडकर का नाम सबसे पहले लिया जाता है। उन्होंने अपने जीवन में अनेक संघर्षों और कटु अनुभवों को आत्मसात करते हुए समाज को समानता का मार्ग दिखाया।

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए 33% आरक्षण के ऐतिहासिक निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
जिला मंत्री रेखा आर्य ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन करते हुए उसके मूल सिद्धांतों—सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक समानता—पर प्रकाश डाला।पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौरियाल ने अपने विस्तृत उद्बोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर एक महान समाज सुधारक, दूरदर्शी नेता एवं संविधान निर्माता थे, जिन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को समान अवसर दिलाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश में डॉ. अंबेडकर के सपनों को साकार करने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है—चाहे वह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, हर घर बिजली-पानी, गरीबों को खाद्यान्न वितरण या सामाजिक सुरक्षा योजनाएं हों।
कार्यक्रम के संयोजक नरेंद्र आगरी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर सामाजिक समरसता, समानता और संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। साथ ही उन्होंने संगठन को मजबूत करने और अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता की अपील की।

इस अवसर नगर निगम अलमोडा़ मेयर अजय वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत रघुनाथ सिंह चौहान,रवि रौतेला, बिट्टू कर्नाटक सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन संयुक्त रूप से दर्शन रावत एवं प्रकाश भट्ट द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad