गरमपानी : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गरमपानी में आयोजित छात्रों के वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्य ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए यशपाल आर्य ने सफल छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए नये कक्ष निर्माण, सुचारू पेयजल लाइन और परिसर में स्ट्रीट लाइट लगाने का आश्वासन दिया। विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों ने विकास कार्यों के इस आश्वासन पर उनका आभार व्यक्त किया।