(हल्द्वानी पुलिस ने लग्जरी वाहन XUV 700 से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते एक शराब तस्कर को वाहन सहित दबोचा,लाखों की 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, वाहन सीज)
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025 के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी निर्देश पर जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी कोतवाली हल्द्वानी श्री रोहिताश सागर के नेतृत्व में चौकी प्रभारी भोटियापड़ाव उ0नि0 अनिल कुमार एवं उनकी टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान लग्जरी वाहन XUV700 (UK-04AJ-7676) की तलाशी में एक तस्कर को *25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार* किया गया।
अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है तथा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।