जय जनरल इंजीनियरिंग वर्क पौडी गढ़वाल, उत्तराखण्ड से वी0एल0 स्मॉल टूल किट के उत्पादन के लिए भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान, अल्मोड़ा-263601 द्वारा लिखित करार दिनांक 11-02-2025 को किया गया।

वी0एल0 स्मॉल टूल किट में सम्मलित यंत्र पर्वतीय कृषि के अनुरुप, कुशल तथा लागत प्रभावी बनाये गये है, जो समय तथा ऊर्जा को बचाते है साथ ही किसानों के श्रम को भी कम करते है। यह परंपरागत उपयोग किये जाने वाले कृषि यंत्रो की तुलना में अधिक कुशलता एवं सरलता से उपयोग किये जाते है।

इन यंत्रो का उपयोग निराई, गुड़ाई आदि कृषि कार्य हेतु किया जाता है। इन यंत्रो का सम्पूर्ण भाग लोहे से बने होने के कारण यह पारंपरिक यंत्रो के अपेक्षा अधिक टिकाऊ व पर्यावरण की सुरक्षा की दृष्टि से प्रभावी है।
संस्थान के निदेशक, डॉ. लक्ष्मी कान्त के द्वारा बताया गया कि इन कुशल यंत्रों के प्रसार व पर्वतीय कृषि कार्यो को सुगम बनाने की दिशा में एक यह करार एक महत्वपूर्ण कदम है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad