( उत्तराखंड प्रेस क्लब अलमोडा़ के तत्वावधान में आयोजित हुयी गोष्ठी)


हिन्दी पत्रकारिता दिवस के मौके पर उत्तराखंड प्रेस क्लब अलमोडा़ द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक्टर डी एस पोखरिया ने हिंदी पत्रकारिता के दौ साल के इतिहास और विकास पर व्याख्यान दिया।


बतौर मुख्य अतिथि डाक्टर पोखरिया ने देश की पत्रकारिता के विकास के साथ स्थानीय पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान को केन्द्रित किया।


इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेश तिवारी, पी सी तिवारी, संजय कुमार अग्रवाल, कपिल मल्होत्रा, किशन जोशी , सहित अनेक पत्रकारों ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड प्रेस क्लब के अध्यक्ष जगदीश जोशी ने की।

संचालन सचिव अशोक पांडे ने किया।इस मौके पर अमित उप्रेती, दयाशंकर काण्डपाल, हरीश भंडारी, हर्ष पांडेय, दिनेश भट्ट, जग जीवन सिंह बिष्ट सहित अनेक पत्रकारों ने भाग लिया।

ADVERTISEMENTS Ad