नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में पर्यटकों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर सफर करना बेहद महंगा साबित हुआ है। भवाली रोड पर एक कार में सवार कुछ पर्यटक वाहन की डिग्गी खोलकर बेहद खतरनाक तरीके से यात्रा कर रहे थे। इस जानलेवा लापरवाही को किसी राहगीर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

​वीडियो के सामने आते ही तल्लीताल पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए वायरल वीडियो के आधार पर वाहन की पहचान की और चालक के खिलाफ सख्त कानूनी व चालानी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने पर्यटकों से अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad