( सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती व राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित हुये खेल कार्यक्रम)
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर खेल निदेशालय उत्तराखण्ड तथा जिला प्रशासन के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय अल्मोड़ा द्वारा विशेष घटक योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के अंडर-21 बालक-बालिकाओं की एथलेटिक्स एवं फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा एवं तलाड़ खेल मैदान में 31 अक्टूबर से 02 नवंबर 2026 तक आयोजित प्रतियोगिताओं में लगभग 120 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दीपक आर्या, 200 मीटर में आयुष आर्या, 400 मीटर में गौरव प्रकाश, 800 मीटर में प्रेम राम तथा 1500 मीटर में पवन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मानसी टम्टा, 200 मीटर में रिया आर्या एवं 400 मीटर में हिमानी प्रथम स्थान पर रहीं।फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल पांच टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला ग्राम तलाड़ एवं ए.आई.सी. अल्मोड़ा के मध्य खेला गया, जिसमें तलाड़ की टीम विजयी रही।आयोजन में मुख्य शिक्षा अधिकारी आर.के. कोहली, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, उपनिरीक्षक राहुल राठी, ग्राम प्रधान मनोज कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेन्द्र आर्या एवं हरीश कनवाल सहित प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों ने सहभागिता की।






















