( अल्मोड़ा पुलिस ने यातायात की नयी व्यवस्था शुरू की)
अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस द्वारा शीतकालीन मौसम के दृष्टिगत दिनांक01.11.2026 से नगर अल्मोड़ा की यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया हैं ,माल रोड अल्मोड़ा पर प्रातः 08.00 बजे से सायं 07.00 बजे तक अब वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। उक्त अवधि में समस्त चौपहिया वाहन लक्ष्मेश्वर से शिखर की तरफ प्रवेश नहीं करेगें।एल आर शाह रोड पर शिखर से एन0टी0डी0 की तरफ समस्त चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगें।वन-वे व्यवस्था प्रातः 08.00 बजे से सायं 08:00 बजे तक लागू रहेगी।
लिंक रोड/टैक्सी स्टैण्ड तिराहे से चौघानपाटा, करबला की तरफ समस्त चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगें, वन-वे व्यवस्था प्रातः 08.00 बजे से सायं 07.00 बजे तक लागू रहेगी।लक्ष्मेश्वर तिराहा से शिखर की तरफ समस्त चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगें, वन- वे व्यवस्था प्रातः 08.00 बजे से सायं 07:00 बजे तक लागू रहेगी।रविवार के दिन माल रोड पर वन वे व्यवस्था नहीं रहेगी।
अल्मोड़ा जनपद पुलिस ने
समस्त सम्मानित जनता से अपील है कि उपरोक्त यातायात व्यवस्था का पालन कर यातायात को सुव्यवस्थित बनाये रखने में अल्मोड़ा पुलिस का सहयोग करें।






















