खैराली-बूंगा सड़क निर्माण में लापरवाही पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

गरमपानी: बेतालघाट ब्लॉक के ग्राम खैराली-बूंगा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत स्वीकृत मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू न होने से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। विभागीय लापरवाही और काम में हो रही अत्यधिक देरी को लेकर ग्रामीण नन्दन बोहरा के नेतृत्व में एक मोर्चा खोला गया है। ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या को लेकर क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट और लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज को लिखित शिकायत भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों को बिना किसी जानकारी या सहमति में लिए एकतरफा सर्वे कर दिया। यही नहीं, पूर्व में जो वास्तविक और व्यावहारिक सर्वे हुआ था, उसे भी अधिकारियों ने अपनी मर्जी से बदल दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में भारी असंतोष फैल गया।
इस मामले का संज्ञान लेते हुए सांसद अजय भट्ट ने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने ग्रामीणों की मौजूदगी में दोबारा पूरी पारदर्शिता के साथ नया सर्वे किया। अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि इस नई सर्वे रिपोर्ट को मंजूरी के लिए जल्द ही केंद्र सरकार को भेज दिया जाएगा।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क जैसी बुनियादी सुविधा न होने के कारण क्षेत्र की उपजाऊ खेती बंजर होती जा रही है और लोग पलायन के लिए मजबूर हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद भी जमीनी स्तर पर काम शुरू न होना बेहद निराशाजनक है। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि इस अंतिम सर्वे के आधार पर तुरंत सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे

















