(रेस्क्यू उपकरणों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन का दरवाजा काटकर चालक को निकाला बाहर, एंबुलेंस से बेस अस्पताल अल्मोड़ा भिजवाया)

दिनांक 21.10.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि हवालबाग मार्ग पर एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की रेस्क्यू यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई घटनास्थल पर पहुंचने पर बोलेरो कार में चालक दानेश्वर प्रसाद पुत्र श्री राजेंद्र प्रसाद, उम्र लगभग 34 वर्ष, निवासी ICR कॉलोनी, हवालबाग फंसे हुए मिले।

 फायर रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से क्षतिग्रस्त बोलेरो कार का दरवाजा काटकर कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला  चालक को घटनास्थल पर मौजूद उनके पिता एवं परिजनों की उपस्थिति में एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु बेस अस्पताल, अल्मोड़ा भिजवाया गया। रेस्क्यू टीम में  LFM – किशन सिंह, FS DVR – हरि अधिकारी FMमोसिम अली FM – प्रेम सिंह FM – प्रियांशु कुमार  FM – दीपक मार्छाल थे।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad