( रिक्त पदों की भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी, पर अलमोडा़, बागेश्वर में जिला उपभोक्ता आयोग के पदों के लिए नहीं। उपभोक्ता मामलों की कबीना मंत्री रेखा आर्या अपने क्षेत्र में ही नहीं करवा पा रही स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति।)

इस बार भीअलमोडा़, बागेश्वर जनपद में उपभोक्ता आयोग के स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति को दर किनार कर दिया गया है।
रिक्त पदों की भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी, पर अलमोडा़, बागेश्वर में जिला उपभोक्ता आयोग के पदों के लिए नहीं की गयी ।उपभोक्ता मामलों की कबीना मंत्री रेखा आर्या अपने क्षेत्र में ही नहीं करवा पा रही स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग अल्मोड़ा में स्थाई अध्यक्ष की नियुक्ति सुनिश्चित नहीं किए जाने पर जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के उपाध्यक्ष एडवोकेट कवीन्द्र पन्त ने नाराजगी जताई है।
राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग उत्तराखण्ड द्वारा आज राज्य उपभोक्ता आयोग में अध्यक्ष व सदस्यों, जिला उपभोक्ता आयोग नैनीताल में अध्यक्ष व विभिन्न जिलों के लिए सदस्यों के पद में नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है लेकिन अल्मोड़ा में अध्यक्ष का पद विज्ञापित नहीं किया गया है जबकि अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री, मंत्री खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले व प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति उत्तराखण्ड को ज्ञापन भेजकर इसके लिए मांग की थी उन्होंने कहा है कि इससे बड़ी विडंबना नहीं हो सकती कि उपभोक्ता मामलों की मंत्री अपने ही गृह जनपद में स्थाई अध्यक्ष नियुक्त नहीं कर पा रहीं हैं जबकि अल्मोड़ा मेें स्थाई अध्यक्ष नियुक्त करने से चार जिलों अल्मोड़ा-बागेश्वर-पिथौरागढ-चंपावत का कार्य सुचारू रूप से चलाया जा सकता था।

ADVERTISEMENTS Ad