दिनांक 27 जून 2026 की रात्रि को यात्री श्री डूंगर सिंह पुत्र स्व० अमर सिंह, निवासी- ग्राम गलारी, तहसील धारचूला, जनपद पिथौरागढ़ ने थाना मुखानी में आकर सूचना दी कि सफर के दौरान उनका बैग कहीं छूट गया है। बैग में 03 मोबाइल फोन, ₹24,000 नगद, भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और अन्य जरूरी सामान था।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुखानी, हल्द्वानी ( नैनीताल)सुशील जोशी द्वारा तत्काल थाना मुखानी की चीता मोबाइल टीम को बैग की खोजबीन हेतु रवाना किया गया। पुलिस टीम ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और यात्री द्वारा उपयोग किए गए वाहन (टेंपो) की पहचान की गई।सीसीटीवी के माध्यम से टेंपो का रूट फॉलो करते हुए पुलिस ने दो सजग नागरिकों से संपर्क स्थापित किया गया, जिन्होंने बताया कि उन्हें अल्मोड़ा अर्बन बैंक के पास कालाढूंगी रोड पर यह बैग गिरा हुआ मिला। दोनों नागरिकों प्रदीप कुमार सागर पुत्र रामलाल, निवासी- लालडांट बैंक कॉलोनी और अतुल प्रताप सिंह पुत्र रूप किशोर, निवासी- पीली कोठी, प्रेम विहार ने ईमानदारी का परिचय दिया और थाना मुखानी में यात्री का बैग लेकर उपस्थित हुए।यात्री डूंगर सिंह की मौजूदगी में बैग को चेक किया गया, जिसमें सारा सामान पूरी तरह सुरक्षित मिला। 03 मोबाइल फोन, ₹24,000/- नगद, 01 सोने का हार व 01 चांदी का हार, 01 सोने की अंगूठी व 01 सोने का मांग टीका, 02 कान की बाली व 01 नाक की बाली, चांदी के जेवर (एक पूरा सेट) कपड़े, पानी की बोतल व अन्य घरेलू सामान।अपना कीमती सामान वापस पाकर वादी डूंगर सिंह ने नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कार्यकुशलता और सजग नागरिकों की ईमानदारी की भूरि-भूरि प्रशंसा की और पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
पुलिस की तत्परता एवं स्थानीय नागरिकों की ईमानदारी से लाखों के जेवरात व नकदी से भरा बैग चंद घंटों में ढूंढकर सकुशल यात्री को सौंपा।
ADVERTISEMENTS
















