( केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी महापौर अजय वर्मा ने नगरवासियों को दशहरा महोत्सव पर बधाई दी, )अल्मोड़ा में दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है,केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी महापौर अजय वर्मा ने नगरवासियों को दशहरा महोत्सव पर बधाई दी,।शहर में हजारों लोगों ने रावण परिवार के पुतलों का लुत्फ उठाया। इस मौके पर विदेशी पर्यटक भी काफी संख्या में दिखायी दिये।दशहरा महोत्सव अपनी एक अनूठी पहचान रखता है, संयोजक अजीत सिंह का कार्की के नेतृत्व में आयोजित होने वाले अलमोडा़ दशहरा महोत्सव की देश में एक अलग पहचान है।जिलाधिकारी अलमोडा़ आलोक कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, शोभा जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आज देर रात तक दशहरा महोत्सव चलेगा, रावण परिवार के पुतला दहन और आतिशबाजी मुख्य आकर्षण रहेंगे



