( पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के बैनर तले देश के जाने-माने ट्रेड यूनियन ने किया हड़ताल का ऐलान)


बीमा क्षेत्र की आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन ने आगामी बारह फरवरी को इन पांच सूत्रीय मांगों को लेकर देश व्यापी हड़ताल का ऐलान किया है
1- क्रूर लेबर कोड के खिलाफ

2-पब्लिक सेक्टर इंश्योरेंस इंडस्ट्री को कमजोर करने की सोची-समझी मुहिम के खिलाफ

3-पब्लिक सेक्टर के उपक्रमों के विनिवेश के खिलाफ

4-LIC में तुरंत भर्ती की मांग

5-कर्मचारियों और इंडस्ट्री के मुद्दों पर यूनियनों के साथ व्यवस्थित बातचीत की मांग
हल्द्वानी डिविजन इंश्योरेंस पेंशनर्स एसोसिएशन के सचिव राकेश शर्मा ने बताया कि दिसंबर माह में आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में यह देश व्यापी हड़ताल का निर्णय लिया गया।इस हड़ताल में आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन,के साथ दस राष्ट्रीय स्तर की ट्रेड यूनियन आंदोलनरत हैं इंश्योरेंस पेंशनर्स एसोसिएशन भी इस हड़ताल में अपनी भूमिका व योगदान देने हेतु वचनबद्ध है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad