( भारत ज्ञान विज्ञान समिति का सम्मेलन आयोजित)
विज्ञान व कंप्यूटर के आज के दौर में भी गांव में अंध विश्वास व्याप्त है। वैज्ञानिक सोच को जन जन तक पहुंचाए जाने की जरूरत है। इसके लिए व्यापक अभियान चलाए जाने की जरूरत है। ये बात देहरादून से आए भारत ज्ञान विज्ञान समिति के प्रांतीय अध्यक्ष विजय भट्ट ने कही।अल्मोड़ा मुख्यालय के लक्ष्मेश्वर स्थित शिक्षक भवन में स्वर्गीय राधा बंगारी सभागार में मुख्य अतिथि स्वर्गीय राधा बंगारी जी के पति श्री रतन सिंह बंगारी ने कहा कि उनके और भारत ज्ञान विज्ञान समिति के क्रियाकलापों को याद करते हुए आगामी जो भी कार्यक्रम संपन्न होंगे उनमें सहयोग करूंगा और उन्होंने भारत ज्ञान विज्ञान समिति का धन्यवाददिया। भारत ज्ञान विज्ञान समिति के जिला सम्मेलन में मुख्य वक्ता बतौर राज्य अध्यक्ष भारत ज्ञान विज्ञान समिति, विजय भट्ट ने कहा कि हमारी नई शिक्षा नीति बच्चों को सवाल करने के लिए प्रोत्साहित नहीं करती है। उन्होंने कहा कि बच्चे क्या, क्यों तथा कैसे सवाल करें, इसके लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
भारत ज्ञान विज्ञान समिति की समता इकाई की राज्य संयोजक डॉ0 उमा भट्ट ने कहा कि नई पंचायत व्यवस्था में महिलाएं नेतृत्व में आगे आ रही हैं। उसके बाबजूद प्रधान श्वसुर, प्रधान पति, प्रधान पुत्र जैसी नई व्यवस्थाएं गांव मैं अपना अस्तित्व बनाए हुए हैं।
# आजीवन शिक्षा # पर अपनी बात रखते हुए भारत ज्ञान विज्ञान समिति की जिलाध्यक्ष प्रो0 डॉ 0 विजया ढौंढियाल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल जानकारी कराना नहीं, अपितु जीवन जीने की कला का ज्ञान कराना है।
जनवादी महिला समिति की प्रांतीय अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता पांडे ने कहा कि वर्तमान में संवैधानिक मूल्यों का ह्रास होने से आम जनता की बुनियादी जरूरतों और न्याय प्राप्ति की दिशा में बहुत खामियां आई हैं, जिसमें कि समता मूलक समाज की अवधारणा कमजोर हुई हैं और आम महिलाओं के साथ कई तरह की दिक्कतें तेजी से बढ़ी हैं जिसका प्रतिफल आज महिलाओं के सामाजिक , आर्थिक और राजनैतिक चेतना से पड़ रहा हैं, इसलिए संगठित होकर जनता और महिला संघर्षों को तेज करने की आवश्यकता हैं।
भारत ज्ञान विज्ञान समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, जिला सचिव कृपाल सिंह शीला, उदय किरौला आदि ने अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन संगठन के प्रांतीय सचिव नीरज पंत ने किया।
इस अवसर पर डाइट के पूर्व प्राचार्य गोपाल सिंह गैड़ा, सरकार की आली की प्रधान पारुल उप्रेती, अशोक पंत, हवालबाग समन्वयक नरेन्द्र पाल सिंह, दिनेश पांडे, द्वाराहाट समन्वयक गिरीश मठपाल, प्रकाश जोशी, रश्मि नैनवाल, दीप्ति जोशी, पूजा जोशी, धर्मा बंगारी, प्रियंका बिष्ट, सीमा बजेली , रश्मि पंत, अशोक पंत प्रधानाचार्य भारत ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन एकेडमी, चंद्र कला वर्मा, भगवती गुसाईं, धारा बल्लभ पांडेय, पवनेश ठकुराती रमेश रावत डाइट अल्मोड़ा आदि उपस्थित रहे।


