अवश्य गौर करना चाहिए, मिठाइयों के कुछ ना कुछ संदेश , जैसे: रसगुल्ला: कोई फर्क नहीं पड़ता कि, जीवन आपको कितना निचोड़ता है, अपना असली रूप सदा बनाये रखें बेसन के लड्डू: यदि दबाव में बिखर भी जाय तो, फिर से बंध कर लड्डू हुआ जा सकता है। परिवार में एकता बनाए रखें । गुलाब जामुन: सॉफ्ट होना कमजोरी नहीं है! ये आपकी खासियत भी है,नम्रता एक विशेष गुण है। जलेबी: आकार मायने नहीं रखता, स्वभाव मायने रखता है, जीवन में उलझनें कितनी भी हों, रसीले और सरल बने रहो । बूंदी के लड्डू: बूंदी-बूंदी से लड्डू बनता, छोटे-छोटे प्रयास से ही सब कुछ होता है! सकारात्मक प्रयास करते रहें । सोहन पापड़ी: हर कोई आपको पसंद नहीं कर सकता, लेकिन बनाने वाले ने कभी हिम्मत नहीं हारी। अपने लक्ष्य पर टिके रहो ।
आंतरिक गुणवत्ता हमें सम्पूर्ण बनाती है
सभी मित्रों को सपरिवार गोवर्धन पूजा की मंगलमय शुभकामनाएं ।
सीताराम जय सियाराम