मंगलवार को सुबह 11:50 बजे इंडिगो एयर की फ्लाइट से क्रिकेटर व इंडिया टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी व बेटी संग पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ उनके कई दोस्त भी पहुंचे। महेंद्र सिंह धोनी एयरपोर्ट में लगभग आधा घंटा रुके। इस दौरान धोनी ने कर्मियों के साथ फोटो भी खिंचवाई।

इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी व बेटी और दोस्तों के साथ एक ऑडी व पांच फॉर्च्यूनर में सवार होकर नैनीताल के लिए रवाना हो गए।एयरपोर्ट कर्मियों के अनुसार, यह सभी लोग छुट्टियां मनाने के लिए उत्तराखंड के कुमाऊं पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक वह अपने परिवार के साथ कैंची धाम नीम करोली बाबा के दर्शन कर सकते हैं

20 नवंबर को इंडिगो की फ्लाइट से ही इन सभी लोगों का दिल्ली जाने का टिकट बुक है। उन्होंने बताया कि इस दौरान धोनी अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा भी जाएंगे। साथ ही भीमताल व रामगढ़ जाने का भी उनका कार्यक्रम है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad