उत्तराखंड में मौसम की बेरुखी जारी है। पश्चिमी विक्षोभ की कम सक्रियता के कारण बीते दो माह में वर्षा-बर्फबारी लगभग हुई ही नहीं है। ऐसे में प्रदेशभर में मौसम शुष्क है और तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

वातावरण और भूमि में नमी कम होने के कारण ग्रीष्मकाल में स्थिति विकट हो सकती है। फिलहाल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की आंशिक सक्रियता के कारण आज चोटियों पर हिमपात के आसार हैं।हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, पूरे शीतकाल में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहने के कारण वर्षा-बर्फबारी न के बराबर हुई।हालांकि, आज पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की आशंका है। फिलहाल प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क है और मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप जारी है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में आज भी घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगले कुछ दिन तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, शीतकाल में अब तक बेहद कम वर्षा-बर्फबारी हुई है। अगले कुछ दिनों में छिटपुट वर्षा के आसार हैं।इस बार मानसून सीजन के बाद से ही पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहा और हिमालयी क्षेत्रों में वर्षा वाले बादल विकसित नहीं हो सके। इससे तापमान में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम सामान्य से अधिक शुष्क बना हुआ है। जिसका फसल से लेकर स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

Advertisement