गरमपानी– भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार की रात साढ़े बारह बजे दिल्ली से रानीखेत की तरफ जा रही कार दोपाखी के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर पैरापिट से टक्काने के बाद सड़क किनारे कलवट में गिरने से कार में सवार तीन लोग घायल हो गये।

घायलों कों खैरना पुलिस की मदद सीएचसी गरमपानी में डॉ ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। खैरना चौकी प्रभारी धमेंद्र कुमार ने बताया हादसे में रिज़वान 36 पुत्र मोहम्मद इस्लाम ,नाज़िम 39 पुत्र इस्लाम, आमिर पुत्र अकरम ख़ान, शदाब पुत्र मो० चाँद सभी निवासी गण ब्रह्मपुरी दिल्ली को उपचार के लिए सीएचसी गरमपानी में डॉ ने प्राथमिक उपचार के बाद रिज़वान, नाजिम को 108 सेवा से हायर सेंटर रेफर कर दिया। शदाब को प्राथमिक उपचार के बाद छूट्टी दे दी गई। आमिर हादसे में सुरक्षित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad