सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गरमपानी नैनीताल में पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 135 वी जयंती के उपलक्ष पर चित्रकला, भाषण एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से संबंधित एक सुंदर झोड़ा भी प्रस्तुत किया।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गरमपानी नैनीताल की बहनों द्वारा राम, सीता, भरत और शत्रुघ्न की भूमिका का सुंदर चित्रण करते हुए विभिन्न स्वर,लय,ताल में सुंदर सुंदर गीतों में अभिनय करते हुए सुंदर प्रस्तुतियां दी।

जिसमें मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी महोदय विपिन पंत जी , पंडित गोविंद बल्लभ पंत समिति के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल जी, ग्राम प्रधान एवं समिति के सचिव त्रिभुवन पाठक , प्रधानाचार्य मनोहर जी, पटवारी विजय नेगी, मुन्ना नैनवाल , विद्यालय परिवार आदि लोग उपस्थित रहे

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रबंध समिति के माननीय कोषाध्यक्ष जी तथा अन्य महानुभाव द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम, सीता, भरत, शत्रुघ्न एवं केकई के पात्रों को कार्यक्रम संयोजक की ओर से उनके उत्साहवर्धन हेतु ₹2000/- की नगद राशि प्रदान की गई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad