बियरशिबा विद्यालय, अल्मोड़ा में 11 जुलाई 2026, शनिवार को विज्ञान, वाणिज्य एवं मानविकी विषयों पर आधारित मॉडल एवं चित्रकला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं सृजनात्मक अभिव्यक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक आकर्षक एवं कार्यशील (वर्किंग) मॉडल तथा चित्रकृतियाँ प्रस्तुत कीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य निर्णायक मंडल के सदस्य प्रोफेसर डी. एस. धामी (रसायन विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा) एवं सहायक प्रोफेसर रविन्द्रनाथ पाठक (कंप्यूटर साइंस विभाग, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा), विद्यालय की अकादमिक डायरेक्टर श्रीमती दीपिका विल्सन तथा उपप्रधानाचार्य श्री हरीश कांडपाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का भावपूर्ण स्वागत किया।

इस माडल प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग में एक्सपेंडेड फॉर्म, रेनवाटर हार्वेस्टिंग एंड वाटर साइकिल प्रथम तिथि और तृतीय स्थान पर रहे। मिडिल वर्ग में मॉडर्न सिटी, टेस्ला टावर और एल.सी.एम., न्यूक्लियर पावर प्लांट तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, हाइड्रोलिक ब्रिज, हाइड्रोलिक रोबोटिक, एम्पलाई रिकॉर्ड डेटाबेस प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।

ADVERTISEMENTS Ad