देहरादून : पटेल नगर अंग्रेजी शराब के ठेके पर ओवर रेटिंग का जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान। 170 रुपए का पव्वा ₹180 में देने की शिकायत ग्राहक द्वारा सीधे जिलाधिकारी से की गई।
जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिला आबकारी अधिकारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आबकारी टीम द्वारा संबंधित अनुज्ञपि पर ₹50000 अर्थदंड की कार्रवाई की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad