नैनीताल: भारत मौसम विभाग की ओर से 9 जुलाई (गुरुवार) के लिए नैनीताल जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि भारी बारिश के दौरान भूस्खलन और सड़कों पर मलबा आने की आशंका को देखते हुए लोक निर्माण विभाग संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी मशीनें और कर्मचारियों की 24 घंटे तैनाती सुनिश्चित करे, ताकि मार्ग जल्द से जल्द खोले जा सकें।
उन्होंने सभी अधिकारियों को मुख्यालय पर मौजूद रहने और अपने मोबाइल फोन हर समय चालू रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसी भी आपदा या आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी संसाधन और राहत-बचाव की व्यवस्थाएं पहले से तैयार रखने को कहा है।
प्रशासन ने लोगों से भी खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 05942-231178, 231179, 231181, मोबाइल नंबर 8272080884 तथा टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है। News hadding















