
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा में छात्रसंघ चुनाव-2026-27 के लिए नामांकन हुआ। अधिष्ठाता छात्र कल्याण कक्ष एवं डिस्पैच कक्षा में नामांकन की प्रक्रिया संपादित हुई।
इस नामांकन प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, संकाय प्रतिनिधि कला,वाणिज्य, विधि एवं सांस्कृतिक सचिव के लिए एक-एक पद एवं उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, छात्रा, सचिव, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, संकाय प्रतिनिधि, विज्ञान, विजुअल आर्ट और शिक्षा एक-एक पद के लिए नामांकन हुआ।
इस नामांकन प्रक्रिया में प्रो अरशद हुसैन और प्रो ए के नवीन (संयोजक) और नामांकन अधिकारी रूप में डॉक्टर प्रतिभा फुलोरिया, डॉक्टर दीपक कुमार टम्टा, डॉ प्रज्ञा वर्मा, डॉ देवेन्द्र चम्याल, डॉ विमल कांडपाल, प्रो रुबीना अमान, डॉ मनोज कुमार बिष्ट, डॉ साक्षी तिवारी, डॉ ललित जोशी, डॉ योगेश मैनाली रहे।
परिसर निदेशक प्रो जगत सिंह बिष्ट और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो संजीव आर्या,कुलानुशासक डॉ धनी आर्या ने नामांकन प्रक्रिया को सम्पन्न कराया।
इस अवसर पर समस्त संकायों के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, कुलानुशासक मंडल और अधिष्ठाता छात्र कल्याण मंडल के सभी सदस्यों और कार्मिकों, समस्त शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कार्मिकों ने सहयोग दिया।


















