( विगत बारह मार्च को हुवे पंजाब विश्वविद्यालय के 72वें दीक्षांत समारोह में प्राप्त किया स्वर्ण पदक)

अल्मोड़ा की वास्तुकार अनूभूति अग्रवाल ने देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के सानिध्य में पंजाब विश्वविद्यालय से मास्टर आफ आर्किटेक्ट में स्वर्ण पदक हासिल किया।विगत बारह मार्च को हुवे पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के 72वें दीक्षांत समारोह में उक्त प्राप्त स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।

अनूभूति अग्रवाल

अनूभूति अग्रवाल ने अपनी प्राथमिक शिक्षा डी ए वी पब्लिक स्कूल, लारेंस पब्लिक स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल अलमोडा़ से हासिल की है। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर की उपाधि ग्राफिक ऐरा विश्व विद्यालय देहरादून से सिल्वर मेडल प्रथम श्रेणी मेंहासिल की है।

प्रशिक्षु अवधि देश की जानी-मानी आर्किटेक्ट फर्म”एस डी शर्मा एसोसिएशन चंडीगढ़ से पूरी कर बैचलर डिग्री प्राप्त कर वहीं सेवायें दी। चंडीगढ़ कालेज आफ आर्किटेक्चर चंडीगढ़ से मास्टर आफ आर्किटेक्चर की उपाधि स्वर्ण पदक के साथ हासिल की है।

अनुभूति अग्रवाल ने गेट2022 की परीक्षा आल इंडिया लेबल पर 700 रैंक हासिल छात्रवृत्ति हासिल की। साथ ही साथ GRIHA Certified Professional एवं BIM Architect की उपाधि भी हासिल की है। कालिज आफ आर्किटेक्चर चंडीगढ़ द्वारा संचालित संजीव भंडारी छात्रवृत्ति प्राप्त की।

अनूभूति अग्रवाल ने अपनी मास्टर आफ आर्किटेक्चर का शोध प्रबंध प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट जागेश्वर धाम पर किया है।अनूभूति अग्रवाल वर्तमान में “आकृति डिजाइन स्टूडियो के बैनर तले अलमोडा़ चंडीगढ़ में अपनी सेवायें दे रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad