( शिविर में उमड़ा जनसैलाब पांच सौ से अधिक लोगों ने फायदा उठाया)
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्याल्दे की न्याय पंचायत भरसोली में बुधवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक महेश जीना और मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा ने शिकायतें सुनी और उनका समाधान किया । शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया तथा मौके पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की कार्रवाई की गई।

शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 112 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र एवं विभागीय सेवाओं के लिए प्राप्त 272 आवेदन पत्रों पर कार्रवाई की गई, जबकि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 490 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया।

शिविर में राजस्व विभाग, पंचायत राज विभाग, कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, सैनिक कल्याण विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, सेवायोजन विभाग, बाल विकास विभाग, उद्यान विभाग, जलागम विभाग, डाक विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लोगों को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिल्खवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad